18A. Types of Voucher


Types of Voucher in Tally

Voucher
व्यापार में होने वाले लेन देन अर्थात् Transaction की एंट्री करने के लिए वाउचर का प्रयोग किया जाता हैं |
Example : purchase invoice,  sales receipt, bank interest statement etc.

“A voucher is a document containing the details of a financial transaction. “

Types of Voucher

Contra Voucher (F4)
Payment Voucher (F5)
Receipt Voucher (F6)
Journal Voucher (F7)
Sales Voucher (F8)
Credit Note Voucher (Ctrl + F8)
Purchase Voucher (F9)
Debit Note Voucher (Ctrl + F9)
Reversing Voucher (F10)
Memo Voucher (Ctrl + F10)


1.Contra Voucher (F4): Contra Voucher का प्रयोग फंड ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। Contra Voucher में कैश बैंक के मध्य हुई लेन-देनों को रिकार्ड किया जाता हैं। इसलिये इसमें केवलकैश बैंक से सम्बंधित लेजर्स ही प्रदर्शित होते हैं।
Example : 
बैंक में 2000 रुपये जमा किये (Cash deposited into bank)
बैंक से 2000 रुपये निकाले (Cash withdraw from bank)
बैंक में चैक जमा किया (Check deposit into bank)
बैंक से चैक प्राप्त (Check Receive from bank)

2.Payment Voucher इस वाउचर का प्रयोग भुगतान से सम्बंधित सभी प्रकार के लेन देन का रिकॉर्ड रखने के लिए किया जाता हैं चाहे वह भुगतान कैश हो या बैंक के माध्यम से किये गए हो|
Example : 

वेतन दिया (Salary paid)
मोहन को मजदूरी दी (Wages Paid to Mohan)
श्याम को भुगतान किया (Cash paid to Shyam)
माल पर डिस्काउंट दिया (Discount given on goods)
किराया दिया (Rent Paid)

3.Receipt Voucher : Receipt Voucher का प्रयोग प्राप्ति से सम्बंधित एंट्री करने के लिए किया जाता हैं|
Example : 
अमन से 2000 रुपये प्राप्त हुए (Cash receive from aman)
Salary प्राप्त (Salary Receive)
Rent प्राप्त (Rent Receive)
राम से कमीशन प्राप्त (Commission receive to ram)

4.Journal Voucher : जर्नल वाउचर एक adjustment Voucher हैं इसलिए इसका प्रयोग सामान्य एंट्री करने के लिए किया जाता हैं |
Example :
Credit Assets Purchase / Sales
Drawings / Donation / Charity as Goods
Goods Distribution as Free Sample
Loss by fire / Loss by theft
Any Adjustment Entry

5.Sales Voucher : Sales Voucher का प्रयोग विक्रय से सम्बंधित सभी लेन देन चाहे नगद हो या उधार हो की Entry करने के लिए किया जाता हैं |
Example : 
1500 रुपये का सामान बेचा
मोहन को फर्नीचर बेचा
राम को नगद मशीन बेचीं
संजय को सामान बेचा |

6.Purchase Voucher : Purchase Voucher का प्रयोग क्रय से सम्बंधित सभी लेन देन चाहे नगद हो या उधार हो की Entry करने के लिए किया जाता हैं
Example : 
फर्नीचर खरीदा (Furniture Purchase)
सोहन से मशीन खरीदी (Machine Purchase from Sohan)
मोहन से नगद सामान ख़रीदा (Goods Purchase from Mohan by cash)
बिल्डिंग खरीदी (Building Sold)

7.Credit Note Voucher :Credit note Voucher का प्रयोग विक्रय वापसी से सम्बंधित entry करने के लिए किया जाता हैं इसके अलावा माल पर दी गई छूट की entry करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता हैं| इस वाउचर का प्रयोग करने से पहले इसे Activate करना पड़ता हैं इसे Activateकरने के लिए F11 Key दबाकर Use Debit note / credit note option को yes करना पड़ता हैं |
Example :

बिका हुआ सामान वापस किया
बिके हुए सामान पर 10% discount दिया


8.Debit Note Voucher : Debit Note Voucher का प्रयोग क्रय वापसी से सम्बंधित entry करने के लिए किया जाताहैं इसके अलावा माल पर प्राप्त छूट की entry करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता हैं| इस वाउचर का प्रयोग करने से पहले इसे Activate करना पड़ता हैं इसे Activate करने के लिए F11 Key दबाकर Use Debit note / credit note option को yes करना पड़ता हैं |
Example :
ख़रीदा हुआ सामान वापस लौटाया
ख़रीदे हुए सामान पर 10% discount मिला

9.Reversing Voucher : यह एक विशेष प्रकार का वाउचर होता हैं जो एक निश्चित अवधि के बाद स्वतः ही जर्नल वाउचर के समान हो जाता हैं इस वाउचर का प्रयोग entry को reverse करने के लिए किया जाता हैं|

10.Memo Voucher : यह एक नॉन एकाउंटिंग वाउचर हैं इसका प्रयोग याददाश्त से सम्बंधित entry करने के लिए किया जाता हैं इस वाउचर में की गई एंट्री का प्रभाव किसी Statement पर नहीं पड़ता हैं|
Example :
Advance salary given to employee.
Office expenses.
Goods given to Shiva.


Post a Comment

0 Comments