View menu in ms excel

View Menu in MS Excel


इस Menu में उपस्थित सभी option पृष्ठ से सम्बंधित हैं। यानि पृष्ठ का mode बदलना, पृष्ठ में अपनी इच्छानुसार टूलबार लाना। पृष्ठ के ऊपर नीचे नोट लिखना। अपने पृष्ठ को पुरे screen पर फैलाना आदि।

Normal:- इस option को चलाने से पृष्ठ पर सिर्फ लिख सकते हैं। ऑब्जेक्ट आदि नहीं बना सकते। और अगर पहले से object बना हुआ है। तो वह दिखाई नहीं देगा।


Page Break Preview :- इस ऑप्शन को चालू करने से जिस साइज मे आम तौर पर प्रिंट निकलता है। उसी साइज में शीट को अलग अलग पेज मे बाँट करके पेज नंबर के साथ दिखायेगा।


Task pane:- इस option का उपयोग task pane को लाने और छुपाने के लिए करते हैं। task pane word screen में दायीं तरफ होता है। जो आप्शन के अनुसार बदलता रहता है।


Tool bars:- इसके अंतर्गत सभी टूलबार आते हैं। इनमे से जिस टूलबार को लाना है। उसपर क्लिक करके उसको ला सकते हैं। और अगर हटाना है तो हटा भी सकते हैं। सभी का विस्तार नीचे है।
1- Standard toolbar:- इस टूलबार में अधिकतर उपयोग होने वाले option icon के रूप में होते हैं। जैसे- New, Open, Save आदि।


2- Formatting:- इस टूलबार में पैराग्राफ और text से सम्बंधित सभी सुविधाये उपस्थित हैं। जैसे- लेख के लिए heading बनाना, paragraph की सेटिंग करना टेक्स्ट का font style और साइज़ का चयन करना।


3- Auto Text:- इस टूलबार में कुछ बने बनाये शब्द उपस्थित हैं। उनमे से जिसपर click करेंगे कर्सर की जगह वही शब्द आ जायेगा।


4- Clipboard:- इस टूलबार कॉपी या कट की गयी चीज़ icon के रूप में उपस्थित रहती है। उस icon पर क्लिक करते ही कॉपी या कट की गयी चीज़ पृष्ठ पर आ जाएगी।


5- Control toolbar:- इस टूलबॉक्स में command button, option button, check box, text box, label आदि उपस्थित हैं। इनमे से जिसपर क्लिक करेंगे वह आ जायेगा। अब जैसे ही उस पर double click करेंगे visual basic program खुल जायेगा। जहाँ coding करके इस बटन का उपयोग करने योग्य बना सकते हैं। और अगर बटन को design के तौर पर पेज में लाकर उसमे कुछ लिखना चाहते हैं। तो उस पर माउस से right click करें option की पट्टी खुलेगी। फिर option list जिसमे इसी बटन के नाम से option उपस्थित होगा। उसके अंतर्गत एडिट नाम का option मिलेगा। जिसपर क्लिक करके आप इस बटन में डिज़ाइन के तौर पर लिख सकते हैं।


6- Database:- इस टूलबार में Access प्रोग्राम में तैयार करके लाये गए रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से सम्बंधित आप्शन उपस्थित होते हैं।

तरीका- Access Program खोल कर फील्ड में रिकॉर्ड तैयार करें। इसके बाद पुरे रिकॉर्ड की कॉपी करें। या फिर जिस नाम से कॉपी तैयार किया है उस नाम पर क्लिक करके कॉपी करें और MS Word में Paste करें। इस तरह से फील्ड दिखाई देगी। अब इस फील्ड में नया record डालना, फील्ड के नाम में बढ़ौतरी करना किसी भी रिकॉर्ड को मिटाना आदि। जैसे बदलाव निम्नलिखित Data base toolbar में उपस्थित आप्शन के द्वारा कर सकते हैं।


7- Forms:- इस Toolbar के द्वारा Table, Frame, Check box, आदि ला सकते हैं।


8- Frames- इस Toolbar के द्वारा पृष्ठ में Frame ला सकते है।


9- Picture:- इस टूलबार के द्वारा लाई गयी फ़ोटो के कलर को कम ज्यादा कर सकते हैं।


10- Reviewing:- इस टूलबार में comment से संबंद्धित option उपस्थित हैं। जिनके द्वारा comment ला सकते हैं। और लाये गए comment में बदलाव कर सकते हैं।


11- Visual Basic:- इस टूलबार में visual basic program से सम्बंधित option उपस्थित हैं।


12- Web:- इस टूलबार के द्वारा Internet की फ़ाइल खोल सकते हैं।


Formula Bar :- इस ऑप्शन पर क्लिक करके फार्मूला बार को लाते और हटाते हैँ।


Status Bar :- इस ऑप्शन पर क्लिक करके Status बार को लाते और हटाते हैँ।


Header and Footer:- पृष्ठ के ऊपर, नीचे, और बीच में नंबर तिथि, समय, आदि लाने के लिए इस option का उपयोग करते हैं।
Comment:- इस option के द्वारा दिए गए कमेंट को देख सकते हैं।
यह option उस समय चालू होगा जब Insert Menu में comment option पर click करके किसी चीज़ के बारे में कोई टिपण्णी लिखें। अब इस लिखे गए कमेंट को देखने के लिए ऊपर वाले आप्शन का उपयोग करते हैं।


Custom View :- इस ऑप्शन की सहायता से खास पेज को देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए पहले उन सभी पेज मे कर्सर रखकर कोइ नाम देना पडेगा।


Full Screen:- इस आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को पुरे स्क्रीन पर फैला सकते हैं।


Zoom:- इस आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को बड़ा छोटा कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments