File Menu in MS Word

     File Menu in MS Word


इस मेन्यु की सहायता से फाईल से संबंधित कार्य को किया जाता है। इसके अंदर सोलह आॅप्शन होते है।जिनका प्रयोग फाईल मे किया जाता है। इसकी shortcut key alt+ F होती है।

New:- इस ऑप्शन का प्रयोग नयी फाइल बनाने के लिए किया जाता है। इसकी shortcut key Ctrl+N होती है। New पर     क्लिक करने पर New Document जाता है|

Open :- इस Option का प्रयोग पहले से Save फाइलों को Open (खोलने) करने के लिए किया जाता हैं इसकी shortcut key Ctrl+O होती है


Close:- इससे वर्तमान में खुले हुये डाक्यूमेंट को बंद किया जाता है।


Save:-  इस Option का प्रयोग Current File को Save (सुरक्षित) करने के लिए किया जाता हैं |इसकी shortcut key Ctrl+S है 


  Save as:- इस Option का प्रयोग Save की गयी File को दूसरे नाम से किसी दूसरी ड्राइव में Save करने के लिए किया जाता हैं | इसकी shortcut key F12 है 


File Search :- इसका उपयोग किसी भी शब्द के बारे में जानने के लिए किया जाता हैं। कि यह कितनी फाइलों में है। इस पर क्लिक करते ही दायीं तरफ task pane आएगा। जिसमे search text के बॉक्स में वह शब्द  लिखें और search in के drop down list से उस Drive directory का चयन करें। जिसमे उपस्तिथ  फ़ाइल को खोलना है। इसके बाद result should be drop down list से फ़ाइल टाइप का चयन करें और Go button पर click करें। उन सभी फाइलों के नाम दिखाई देंगे जिसमे यह शब्द उपस्थित होगा।


 Permission:- इसके अंतर्गत उपस्थित option के द्वारा कुछ खास लोगों को Document को देखने और उसमे बदलाव करने से सम्बंधित अनुमति दे सकते हैं।
Versions:- इसका उपयोग अपनी फ़ाइल में अलग-अलग Date में save किये गए डेटा से सम्बंधित कोई comment लिख कर उसे सेव करें। 


Save As Web Page:- इस option के द्वारा Internet (HTML) की फ़ाइल बनाकर save कर सकते है।


Page Setup:- इस Option का प्रयोग पेज को सेट करने के लिए किया जाता हैं जैसे Page Size, Margin, Orientation आदि   सेट करने के लिए किया जाता हैं |

       -Paper:- इससे वर्कबुक की orientation , Scaling and paper size को सिलेक्ट कर सकते है।
       -Margins :- इस टैब से पेज का मार्जिन सेट करते है। पेपर में चार मार्जिन होते है। एवं हेडर एवं फुटर के लिये स्पेस सिलेक्ट करते है।
        -Header / Footer:- इससे पेज में हेडर एवं फुटर को सेट करते है। Custom Button पर क्लिक करके सीट में हैडर एवं फुटर लगाते है।

Print Preview :- इस Option का प्रयोग पेज को प्रिंट होने से पहले देखने के लिए किया जाता हैं
Print:- इसकी सहायता से डाक्यूमेंट का प्रिंट आउट निकाला जाता है। 
Exit:- इसके द्वारा प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं। इसकी Shortcut key alt +F4 है।

Post a Comment

0 Comments